बॉलीवुड की अनुभवी एक्टर्स और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक स्वभाव के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर बेहद गुस्से में दिखाई देती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही पैपराजी उनकी तरफ कैमरे करने लगे, जया बच्चन का मूड बिगड़ गया और उन्होंने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया दी।
यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने पब्लिक में फोटो क्लिक करने वालों को फटकार लगाई हो, लेकिन इस बार उनका रिएक्शन काफी ज्यादा तीखा बताया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसपर बहस भी जारी है।
‘मुंह बंद रखो’ जया के तीखे शब्दों से हक्का-बक्का रह गए पैपराजी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जया बच्चन पैपराजी की हरकतों से नाराज होकर कहती नजर आती हैं, “बदतमीजी मत करो, मुंह बंद रखो।” जैसे ही यह बयान सामने आया, वहां मौजूद सभी लोग एक पल के लिए शांत हो गए। पैपराजी भी उनकी बात सुनकर थोड़ा पीछे हटते दिखाई दिए।
View this post on Instagram
वीडियो में यह भी साफ है कि जया बच्चन किसी इवेंट में पहुंची थीं, जहां मीडिया पहले से मौजूद था। मीडिया कवरेज से परेशान होकर उन्होंने बिना किसी झिझक अपनी बात रखी। उनका यह रवैया कई बार आलोचना का कारण बनता है, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि वह सिर्फ अपनी प्राइवेसी की रक्षा करती हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी दो धड़ों में बंटकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कुछ लोग जया बच्चन का पक्ष लेते हुए कह रहे हैं कि पर्सनल स्पेस का सम्मान जरूरी है, वहीं कुछ लोग उनके व्यवहार को “अनावश्यक रूडनेस” बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तीखी बहस
वीडियो वायरल होते ही X (Twitter), Instagram और Facebook पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं। कई फैंस ने लिखा कि जया बच्चन का व्यवहार बार-बार ऐसा क्यों हो जाता है, जबकि वे एक वरिष्ठ कलाकार हैं और लाखों लोग उन्हें आदर्श मानते हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि पैपराजी अक्सर सितारों की निजी जिंदगी में दखल देते हैं, ऐसे में जया बच्चन का नाराज होना गलत नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ वे भी लाइमलाइट से दूरी बनाना चाहती हैं।
बॉलीवुड से जुड़े कई फोटोग्राफरों ने भी ऑफ-कैमरा बयान दिया कि जया बच्चन का पैपराजी के प्रति गुस्सा नया नहीं है, लेकिन इस बार उनके शब्दों की तीखापन सोशल मीडिया पर खास ध्यान खींच रहा है।
इस घटना के बाद फिर एक बार सेटिक होने लगा है कि सेलिब्रिटी और मीडिया की ‘मर्यादा की सीमा’ आखिर तय कौन करेगा? क्या मीडिया को थोड़ा पीछे रहकर काम करना चाहिए या सितारों को पब्लिक स्पेस के नियम समझने चाहिए?
Read more-काउंटिंग से पहले विजय सिन्हा का पूजा-पथ: क्या आस्था से खुलेगी जीत का रास्ता?
