बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दो बाइक सवार युवकों ने उनके घर के बाहर 5 राउंड फायर किए और फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन परिवार सहम गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। दिशा के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
प्रेमानंद महाराज का नाम जोड़ने को बताया अफवाह
दिशा के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने इस वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे और उनका परिवार इस तरह की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें चिंता का विषय हैं। उन्होंने बेटी खुशबू पाटनी के एक बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उसे प्रेमानंद महाराज से जोड़ने को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हम सनातनी परिवार हैं और हमेशा साधु-संतों का सम्मान करते आए हैं। हमारी बेटियों ने कभी किसी संत या धार्मिक गुरु का अपमान नहीं किया।”
#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: Retired CO Jagdish Patani (father of actor Disha Patani) says, “…Two unidentified assailants fired at my residence…Police are making all possible efforts…Bareilly Police, SSP, ADG are all working on it…The gunshots are not indigenous;… https://t.co/u7JkPBI8Sp pic.twitter.com/njdpE4bEt0
— ANI (@ANI) September 13, 2025
पाटनी परिवार ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
फायरिंग के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं है लेकिन यह घटना किसी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है—चाहे वह सोशल मीडिया विवाद हो, या कोई आपसी रंजिश। वहीं, पाटनी परिवार ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि इस तरह की घटनाएं समाज में डर का माहौल पैदा करती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Read more-पूरा मैदान होगा सन्नाटा… मैथ्यू हेडन के बयान से मची खलबली, बेटी ने जो रूट से लगाई गुहार!
