Wednesday, February 4, 2026
HomeEntertainment7 लाख के गहनों से भरा बैग गायब! लंदन एयरपोर्ट पर उर्वशी...

7 लाख के गहनों से भरा बैग गायब! लंदन एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला के साथ हुआ बड़ा कांड

उर्वशी रौतेला का कीमती बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द… ट्रोल्स ने नहीं छोड़ा पीछा

-

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा उर्वशी रौतेला इस वक्त एक बड़ी मुसीबत में फंसी हुई हैं। हाल ही में लंदन एयरपोर्ट पर उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 70 लाख रुपये के गहने रखे हुए थे। इस बैग में उनकी पर्सनल ज्वेलरी, हेयर स्टाइलिंग टूल्स, ड्रेस और डाक्यूमेंट्स भी शामिल थे। उर्वशी ने इस घटना की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी से मदद की गुहार लगाई।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, लेकिन ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी

जहां एक ओर फैंस उर्वशी की इस परेशानी को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स ने इस मौके पर भी उन्हें नहीं बख्शा। कुछ यूजर्स ने उन पर “पब्लिसिटी स्टंट” का आरोप लगाया, तो कुछ ने सवाल किया कि इतनी कीमती चीजें लेकर ट्रैवल क्यों कर रही थीं? उर्वशी की टीम का कहना है कि उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पूरी जानकारी दे दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अब तक कोई भी पुख्ता सुराग सामने नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। चाहे वो उनके बयान हों या इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होने की खबरें, एक्ट्रेस लाइमलाइट में रहना जानती हैं। लेकिन इस बार मामला उनके स्टाइल या फैशन से जुड़ा नहीं, बल्कि सीधे उनकी सुरक्षा और निजी चीजों से जुड़ा है। ऐसे में यह घटना न सिर्फ उनके लिए बल्कि तमाम सेलेब्स के लिए एक चेतावनी भी है कि इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान अपने कीमती सामान को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत है।

Read More-क्या छिपा रही थीं अवनीत कौर? आधी रात एयरपोर्ट पर कैमरों से भागती दिखीं, चेहरे को बार-बार छुपाया!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts