Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentक्या छिपा रही थीं अवनीत कौर? आधी रात एयरपोर्ट पर कैमरों से...

क्या छिपा रही थीं अवनीत कौर? आधी रात एयरपोर्ट पर कैमरों से भागती दिखीं, चेहरे को बार-बार छुपाया!

सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर का एयरपोर्ट लुक बना चर्चा का विषय, बिना मेकअप लुक और व्यवहार ने खींचा सबका ध्यान। फोटोग्राफर्स को सुनाई खरी-खोटी, वीडियो हुआ वायरल।

-

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात उस समय हलचल मच गई जब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर को कैमरों ने स्पॉट किया। सफेद टैंक टॉप और ब्लैक जैकेट में वह बेहद कैजुअल लुक में थीं, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ बदला हुआ नजर आया। जैसे ही कैमरे उनकी ओर बढ़े, उन्होंने बार-बार अपना मुंह छुपाने की कोशिश की और मीडिया को देखकर असहज हो गईं। यही नहीं, उन्होंने फोटोग्राफर्स से यहां तक कह डाला कि “सोने का टाइम हो गया है”, जो कैमरे के पीछे मौजूद लोगों को थोड़ा अजीब भी लगा।

बिना मेकअप लुक बना मज़ाक का कारण

अवनीत के इस व्यवहार पर जहां उनके कुछ फैंस सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग मजाक भी बना रहे हैं। उनका बिना मेकअप चेहरा देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “ये वही अवनीत है?” वहीं कुछ ने उनके चेहरे छुपाने को लेकर तंज कसा कि क्या वह कैमरे से डर रही थीं या कुछ छुपाने की कोशिश में थीं। एक यूजर ने लिखा, “स्टार बनते वक्त कैमरा अच्छा लगता है, पर असली चेहरा दिखे तो छुपा लिया जाता है।” यह वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कैमरे से भागती ‘कूल गर्ल’ बनी ट्रोलर्स का निशाना

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब का नो-मेकअप लुक सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ हो, लेकिन अवनीत जैसी यंग और ट्रेंडी एक्ट्रेस के साथ ऐसा होना फैंस को हैरान कर रहा है। उन्होंने एयरपोर्ट पर जिस तरह बार-बार मुंह छुपाया और बातचीत से बचती रहीं, उससे लोग और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं। कई लोगों का मानना है कि पब्लिक फिगर होने के नाते इस तरह का व्यवहार उन्हें शोभा नहीं देता। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि वह थकी हुई होंगी और उन्हें भी प्राइवेसी का अधिकार है।

Read more-महाभारत के सेट पर था ‘छिछोरों’ का जमावड़ा! मुकेश खन्ना का बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts