Mukesh Khanna: भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘महाभारत’ एक ऐसा शो रहा है, जिसने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। मगर अब इस शो की स्टारकास्ट को लेकर एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ‘महाभारत’ की शूटिंग के दौरान उनके को-स्टार्स का व्यवहार बेहद गैर-जिम्मेदाराना और ‘छिछोरा’ था। उनका ये बयान सुनकर फैंस भी हैरान हैं।
सेट पर नहीं था कोई अनुशासन, कैमरे के बाहर मचती थी अराजकता
मुकेश खन्ना ने कहा कि शो में भगवान, योद्धा और राजाओं का किरदार निभाने वाले कलाकार कैमरे के बाहर ऐसी हरकतें करते थे, जो शो की गरिमा के विपरीत थीं। उन्होंने बताया, “मैंने हमेशा अपने किरदार को जिया, लेकिन सेट पर कई लोग ऐसे थे जो अपने रोल को गंभीरता से नहीं लेते थे। वो मस्ती, मजाक और कभी-कभी बेहूदगी की हद तक चले जाते थे।” मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि उन्हें कई बार शर्मिंदगी महसूस हुई जब दर्शकों ने इन कलाकारों को असल जीवन में देखा।
View this post on Instagram
पर्दे पर श्रद्धा, परदे के पीछे फूहड़ता?
मुकेश खन्ना का ये बयान एक नई बहस को जन्म दे सकता है। जहां एक ओर फैंस इस शो को धार्मिक श्रद्धा से जोड़ते हैं, वहीं अब इसके पीछे की हकीकत सामने आने पर कई लोगों का भ्रम टूट सकता है। हालांकि अभी तक किसी को-एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई जवाब देता है या मामला यूं ही ठंडा पड़ जाएगा। इस बयान से इतना तय है कि पर्दे के पीछे की दुनिया उतनी पवित्र नहीं थी, जितनी टीवी स्क्रीन पर दिखाई देती थी।
Read More-कौन है ये स्टाइलिश गर्ल? अक्षय की बेटी नितारा के लुक ने बटोरी सुर्खियां, कजिन को भी छोड़ा पीछे!
