Homeदेश10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, खुला तटरक्षक...

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, खुला तटरक्षक बल का रास्ता, जानें कैसै करें आवेदन

Indian Coast Guard Recruitment 2026 में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। जानें पद, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन की आखिरी तारीख।

-

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती का मौका आया है। Coast Guard Enrolled Personnel Test (CGEPT) 2026 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और संबंधित तकनीकी डिप्लोमा रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं और इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?

नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ पास होना जरूरी है। वहीं नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हाइजीनिस्ट-I पद के लिए मैट्रिक या ITI की योग्यता मांगी गई है। यांत्रिक पद के लिए 10वीं के साथ संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

- Advertisement -

लिखित परीक्षा के बाद देना होगा फिजिकल टेस्ट

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा उठक-बैठक, पुशअप और सिट-अप जैसे अभ्यास भी करने होंगे। महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों के अलग मानक तय किए गए हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी और कितना देना होगा शुल्क?

भारतीय तटरक्षक बल की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये है, जबकि SC और ST अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। चयन के अगले चरणों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच और मेरिट लिस्ट शामिल होगी। सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए INS Chilka भेजा जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, उम्र और पद से जुड़ी सभी शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।

Read More-RBI का बड़ा फैसला, 4 साल बाद बढ़ा रेपो रेट; अब आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर?

Read More-आकाशवाणी भवन में 8 घंटे के प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका पर FIR, अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts