Bihar News: पटना में कुछ समय पहले ही ‘डॉग बाबू’ नामक एक पालतू कुत्ते के नाम पर आवास प्रमाण पत्र जारी होने का मामला तूल पकड़ चुका था। अब मोतिहारी से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है। इस बात ने तो सबको हैरान कर दिया, लेकिन असली झटका तब लगा जब आवेदन पत्र में पहचान के तौर पर भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा की फोटो लगाई गई थी। यह देखकर संबंधित कार्यालय के अधिकारी भी सन्न रह गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
फोटो मोनालिसा की, नाम ट्रैक्टर का ,सिस्टम की पोल खुली
मोतिहारी के प्रखंड कार्यालय में प्राप्त इस आवेदन में नाम एक वाहन — ट्रैक्टर — का दर्ज है, लेकिन जिस फोटो को पहचान के तौर पर लगाया गया है, वह किसी आम नागरिक की नहीं बल्कि चर्चित अदाकारा मोनालिसा की है। यह देख अफसरों को पहले तो मामला मजाक लगा, लेकिन दस्तावेज असली सरकारी पोर्टल से डाउनलोड किया गया था, जिससे साबित हुआ कि ये सिर्फ प्रैंक नहीं, बल्कि एक गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़े की साजिश है। सवाल यह भी उठता है कि ऐसे आवेदन बिना किसी मानवीय जांच के पास कैसे हो रहे हैं।
फॉर्म भरने से प्रमाण पत्र बनने तक, कहां चूका सिस्टम?
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तकनीकी टीम से पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फॉर्म भरते समय कोई भी दस्तावेज और फोटो अपलोड किया जा सकता है, लेकिन उसे वेरिफाई करने की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर है। अब यह साफ हो गया है कि बिना उचित जांच के फर्जी दस्तावेज आसानी से सरकारी रेकॉर्ड में शामिल हो सकते हैं। डिजिटल इंडिया की इस रफ्तार में अगर जमीनी निगरानी नहीं रखी गई, तो ऐसे फर्जीवाड़े आम बात बन जाएंगे।
Read More-पहलगाम की लाशों का जिम्मेदार कौन?, डिंपल यादव ने संसद में उठाया बड़ा सवाल
