HomeEntertainmentक्या रणवीर सिंह की फिल्म देशविरोधी? पाक झंडे ने मचाया बवाल, गांव...

क्या रणवीर सिंह की फिल्म देशविरोधी? पाक झंडे ने मचाया बवाल, गांव में हड़कंप

पंजाब के गांव में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान पाकिस्तानी झंडे का दिखना बना बवाल की वजह, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, पुलिस तक पहुंचा मामला।

-

Ranveer Singh: दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा के अभिनय को लेकर भारत में पहले ही विरोध और बैन का सामना करना पड़ा है। अब उसी राह पर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। पंजाब के एक गांव में फिल्म की शूटिंग के दौरान उस घर पर पाकिस्तानी झंडा लहराते देखा गया जहां यूनिट ठहरी हुई थी। गांववासियों ने जब इस झंडे को देखा तो गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तुरंत विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि फिल्म की टीम ने शूटिंग के नाम पर देशविरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया।

चार दिन गांव में डेरा, झंडा देख मचा बवाल

मामला पंजाब के एक सीमावर्ती गांव का है, जहां रणवीर सिंह और उनकी टीम बीते चार दिन से शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सीन के लिए उस घर पर पाकिस्तानी झंडा लगाया गया जहां टीम ठहरी हुई थी। हालांकि टीम का कहना है कि झंडा केवल शूटिंग के एक दृश्य के लिए लगाया गया था और उसका उद्देश्य केवल कहानी के एक भाग को दिखाना था। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे राष्ट्रविरोधी कदम मानते हुए जोरदार विरोध किया और पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।

फिल्म यूनिट की सफाई और बढ़ती सियासी गर्मी

फिल्म की प्रोडक्शन टीम की ओर से सफाई दी गई कि यह पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी का हिस्सा है और किसी भी देश या धर्म को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। टीम ने यह भी कहा कि विवाद को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है जबकि शूटिंग के लिए प्रशासन से पहले ही अनुमति ली गई थी। इस मामले में अब सियासत भी गरमा गई है। कुछ स्थानीय नेता इसे राष्ट्रभक्ति बनाम बॉलीवुड की बेपरवाही करार दे रहे हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासन की जांच और फिल्म यूनिट के अगले कदम पर हैं।

Read More-प्रभास और अनुष्का शेट्टी का चल रहा अफेयर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts