Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। महादेव के प्रिय सावन महीने में भक्ति जब शिवजी पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करते हैं तो उनके जीवन में सभी कष्ट दूर होते हैं। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान करना भी अति फलदाई होता है। इस साल सावन की शुरुआत बहुत ही शुभ योगों से हो रही है।
शुभ योगों के साथ हो रही सावन की शुरुआत
सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई को होने जा रही है। मान्यता अनुसार इस माह में शिवलिंग पर जो भी वक्त जलाभिषेक करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार माह की शुरुआत में ही अति शुभ संयोग बन रहे हैं। सावन के पहले सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। प्रीति योग प्रेम और संबंधों को बलवान करेगा और आयुष्मान योग जातकों के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का कारक बनेगा। 14 जुलाई को पहला सावन का सोमवार व्रत रखा जाएगा और 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।
भगवान शिव को अर्पित करें ये चीज
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कनेर के फूल से शिव की आराधना करें। वही वाहन सुख पाने के लिए चमेली के फूल से शिव की आराधना करें। दुब से शिवजी की आराधना करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कमल,शंखपुष्प बेलपत्र से शिवजी की आराधना करने से आर्थिक लाभ होता है। लाल धतुरा से शिवजी की आराधना पुत्र कामना के लिए की जाती है।
Read More-किचन से तुरंत बाहर कर दे ये 5 चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली
