Monday, February 2, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में कम बैक करेंगे पृथ्वी शॉ? करियर को लेकर लिया...

टीम इंडिया में कम बैक करेंगे पृथ्वी शॉ? करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस टीम में हुए शामिल

पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए शतक लगाया था उस दौरान पृथ्वी शॉ का नाम बहुत ही सुर्खियों में रहा था। लेकिन साल 2021 में पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया

-

Prithvi Shaw: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर काफी संघर्षों से गुजरा हुआ नजर आ रहा है क्योंकि साल 2021 से पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक समय ऐसा था जब पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू से पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए थे। लेकिन फिर वह अचानक भारतीय टीम से गायब हो गए और लोग उनका नाम तक भूलने लगे। लेकिन अब एक बार फिर से पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में वापसी का प्लान बना रहे हैं पृथ्वी शॉ ने डोमेस्टिक क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है जिनको खुद पृथ्वी से आने कंफर्म किया है।

महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर खबरें थी कि वह मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम को ज्वाइन करने वाले हैं। इस बात को खुद पृथ्वी शॉ ने कंफर्म करते हुए कहा “ मेरे करियर के मोड़ पर महाराष्ट्र टीम में शामिल होने से मुझे एक क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी मैं वर्षों से प्राप्त अवसरों और समर्थन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत आभारी हूं महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल के वर्षों में राज्य भर में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।”

2021 से चल रहे हैं बाहर

पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए शतक लगाया था उस दौरान पृथ्वी शॉ का नाम बहुत ही सुर्खियों में रहा था। लेकिन साल 2021 में पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया जिसके बाद उनके खराब प्रदर्शन के कारण दोबारा उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। पृथ्वी शॉ को उसके बाद आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया। पृथ्वी शाह ने भारत के लिए पांच टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 339 रन बनाए।

Read More-टीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर खेलने का ये खिलाड़ी है हकदार! अकेले दम पर पलट सकता है मैच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts