Sachin Tendulkar on Shubman Gill: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की खूब तारीफ हो रही है। पहले टेस्ट मैच में शतक के बाद दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है और सभी को अपना दीवाना बना लिया है। भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैन बन गए हैं और सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की खूब सराहना की है। शुभमन गिल की तारीफ के दौरान सचिन तेंदुलकर से एक फैन बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर सवाल कर देता है।
सचिन ने की गिल की तारीफ
क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों की सराहना की है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए लिखा “आज शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा द्वारा दिखे इंटेंट और कमिटमेंट को देखर बहुत ख़ुशी हुई। बहुत अच्छा खेले।” इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है और 269 रनों की पारी खेली है।
Very pleased to see the intent and commitment shown by @ShubmanGill and @imjadeja today. Well played! pic.twitter.com/e1XK6NfFzG
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 3, 2025
फैन ने सारा को लेकर कर दिया सवाल
पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र ने सारा तेंदुलकर को लेकर सवाल कर दिया और पूछा “सारा तेंदुलकर की शादी की खबर कब सुना रहे हो, शुभमन अगली पारी के लिए तैयार है।” हालांकि सचिन तेंदुलकर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं थी लेकिन पिछले काफी लंबे समय से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप के चर्चाएं होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार दावा किया गया है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Read More-वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रविंद्र जडेजा का ऐतिहासिक कारनामा, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
