Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया के साथ है। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा सबसे सीनियर खिलाड़ी है क्योंकि रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए काफी लंबे समय से खेल रहे हैं दूसरे टेस्ट मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली है। रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने शतक से चूक गए और वह 89 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 89 रन की पारी खेल कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा रविंद्र जडेजा के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 132 विकेट भी दर्ज हैं। रविंद्र जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रविंद्र जडेजा से पहले दुनिया का कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया है।
खेले हैं 81 टेस्ट मैच
रविंद्र जडेजा के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का बहुत ही शानदार अनुभव है क्योंकि रविंद्र जडेजा साल 2011से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। जिसमें अभी तक रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए 81 टेस्ट मैच खेले हैं। रविंद्र जडेजा ने अपने बल्ले से टेस्ट करियर में 3406 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा को 324 विकेट मिले हैं।
