Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ इस समय इंग्लैंड में मौजूद है क्योंकि भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन को काउंटी चैंपियनशिप टूर्नामेंट मैच खेलने का मौका मिला है। काउंटी चैंपियनशिप में ईशान किशन को नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपने साथ जुड़ा है जिस कारण वह इस समय नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन इसी बीच इंग्लैंड से ईशान किशन की मस्ती का वीडियो सामने आया है। जिसमें ईशान किशन को भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है।
ईशान किशन ने भोजपुरी गानों पर किया डांस
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाजी ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन लंदन की सड़कों पर रिक्शे में बैठकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रिक्शे में भोजपुरी गाना बज रहा है जिस पर ईशान किशन जमकर डांस कर रहे हैं।
Ishan Kishan Enjoying Bhojpuri Music in London #IshanKishan pic.twitter.com/ScevCbZfme
— Piyush Singh (@Piyush_singh52) June 27, 2025
पहले मैच में किया ऐसा प्रदर्शन
ईशान किशन को भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर मौका नहीं मिला जिसके बाद ईशान किशन काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं इशान किशन ने समरसेट के खिलाफ मुकाबले में नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए पहली पारी में 77 रन बनाए थे। इशान किशन ने इस मुकाबले में टोटल 88 रन बनाए।
Read More-इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह? कप्तान ने बताई वजह
