Thursday, March 12, 2026
Homeएस्ट्रोघर के मुख्य द्वार पर शाम को रख दे ये चीज, दौड़ी...

घर के मुख्य द्वार पर शाम को रख दे ये चीज, दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी

अलग-अलग जगहों पर अलग अलग तरह का दीपक जलाया जाता है। जैसे सरसों का तेल का दीपक, चमेली के तेल का दीपक, और घी का दिया भी जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

-

Maa Laxmi Totke: जब हम आर्थिक रूप से परेशान होते हैं तो कुछ भी दिखाई नहीं देता है जो हमें लोग बता देते हैं हम वही करने लगते हैं। जिस जातक पर मां लक्ष्मी खुश होती है उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिसमें एक दीपक से जुड़ा भी उपाय है। दीपक जलाने से अंधकार दूर होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। अलग-अलग जगहों पर अलग अलग तरह का दीपक जलाया जाता है। जैसे सरसों का तेल का दीपक, चमेली के तेल का दीपक, और घी का दिया भी जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

दीपक जलाने के उपाय

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। गोधूलि बेला में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

-हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत बड़ी मान्यता है। सुबह के समय तुलसी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।

-घर के मुख्य द्वार पर दीपक आप की दाहिनी ओर रहे वहीं दीपक की ज्योति की दिशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। पश्चिम दिशा की ओर करके कभी भी दीपक नहीं जलाना चाहिए।

-शनिदेव की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: कुछ ही दिनों बाद इन राशि वालों पर होगी पैसों की बरसात, करियर में मिलेगी सफलता जाने खास वजह!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts