Sunday, December 7, 2025
Homeखेलदोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने महेंद्र सिंह धोनी, फिर पत्नी...

दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने महेंद्र सिंह धोनी, फिर पत्नी को लेकर किया ऐसा मजाक, वायरल हो गया वीडियो

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई के लिए खेलते हुए देखा गया था। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के जन्मदिन पर पहुंचे हैं जहां पर महेंद्र सिंह धोनी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

-

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सफल कप्तान भी है धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं इसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई के लिए खेलते हुए देखा गया था। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के जन्मदिन पर पहुंचे हैं जहां पर महेंद्र सिंह धोनी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

दोस्त के जन्मदिन पर पहुंचे धोनी

बीती रात महेंद्र सिंह धोनी अपने टेनिस कोच काका के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के अच्छे दोस्त भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह टेनिस कोच काका के बर्थडे सेलिब्रेशन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। केक काटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त उन्हें केक खिलाने लगता है जिस पर महेंद्र सिंह धोनी मजाक करते हुए बोलते हैं कि “पहले अपनी पत्नी को खिलाओ भाई, तुम्हे घर में ही रहना है। हम तो चले जाएंगे।” इसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

आईपीएल 2025 में की चेन्नई की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान ऋतुराज गायकवाड को बनाया गया था लेकिन आईपीएल 2025 के बीच में ऋतुराज गायकवाड टूर्नामेंट से बाहर हो गए इसके बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया। हालांकि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। धोनी आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं वह 43 साल की उम्र में आईपीएल 2025 खेले हैं।

Read More-‘सुजा दिया यार इसमें मार मार के…’ इंग्लैंड के गेंदबाज को लेकर ये क्या बोले ऋषभ पंत? वायरल हो रहा वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts