Homeखेलसचिन के बाद विराट और अब शुभमन गिल.... टेस्ट मैच से पहले...

सचिन के बाद विराट और अब शुभमन गिल…. टेस्ट मैच से पहले कप्तान के बल्ले ने खींचा फैंस का ध्यान, जानें क्यों हो रही चर्चा

विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है जिसके बाद फोटोशूट में शुभमन गिल का बल्ला चर्चा में बना हुआ है।

-

Shubman Gill: क्रिकेट के इतिहास में गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से सचिन तेंदुलकर को जाना जाता है सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज हैं जिसके बाद सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड को विराट कोहली ने चकनाचूर किया है। सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल खिलाड़ी माना जाता है। विराट कोहली ने भी क्रिकेट जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन हाल ही में विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है जिसके बाद फोटोशूट में शुभमन गिल का बल्ला चर्चा में बना हुआ है।

गिल का बल्ला वायरल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले ने सभी का ध्यान खींच लिया है। क्योंकि भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बल्ले पर MRF का स्टीकर लगा हुआ है। इसके अलावा शुभमन गिल ने अपने बल्ले पर प्रिंस भी लिखवा रखा है। शुभमन गिल से पहले विराट कोहली के बल्ले पर MRF का स्टीकर होता था उससे पहले सचिन तेंदुलकर MRF के स्टिकर का प्रयोग अपने बल्ले पर करते थे।

विराट की कमी पूरी करेंगे गिल!

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद विराट कोहली ने उनकी जगह टीम इंडिया में ली अब फैंस का मानना है कि विराट कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल टीम इंडिया में उनकी कमी पूरी करेंगे।

Read More-WTC Final: साउथ अफ्रीका के सिर से हटा चोकर्स का टैग, 27 साल बाद जीती ICC ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts