Sonam Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर को आज के समय में कौन नहीं जानता है। सोनम कपूर बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर आज 9 जून को अपना चालीसा जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। इस समय सोनम कपूर अपनी फैमिली पर पूरा फोकस कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके साथ घिनौनी हरकत हुई थी।
बचपन में हुई थी सोनम के साथ घिनौनी हरकत
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर एक इंटरव्यू देते हुए बचपन में अपने साथ हुई घिनौनी हरकत का खुलासा किया। सोनम कपूर ने बताया कि उसे दौरान उनकी उम्र 13 से 14 साल की थी। उसे दौरान हम सभी दोस्त गैटी गैलेक्सी रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म देखने गए थे । सभी लड़कियां समोसा खरीद रही थी हम सब एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े थे। मैं सबसे लंबी थी इसीलिए पीछे खड़ी थी। इस दौरान एक शख्स पीछे से आया उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को दबोच लिया मुझे समझ नहीं आया कि मेरे साथ क्या हुआ हैं। मैं रोने लगी।
View this post on Instagram
2 साल तक नहीं बताई किसी को ये बात
सोनम कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने यह बात 2 साल तक किसी से नहीं बताई। उन्होंने कहा मुझे लगता था कि जैसे मुझे कोई गलती हो गई है। आपको बता दे सोनम कपूर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं हालांकि इस समय वह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।
