Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है। भारतीय टीम के पास एक से बढ़कर एक सीनियर खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अब भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और कहा “ऐसे खिलाड़ियों (विराट कोहली और रोहित शर्मा) की जगह लेना हमेशा बहुत मुश्किल होता है, जो इतने लंबे समय से टीम में हैं और जिन्होंने बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेला है, लेकिन अगर कोई देश इसे तेजी से ऐसा कर सकता है तो वह भारत है, क्योंकि उनके पास युवा टैलेंट है।”
इंग्लैंड दौरे पर दिखेंगे युवा खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है जिसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया है जिस कारण इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
Read More-‘मुझे नहीं पता कल क्या होगा…’, शादी में इमोशनल हुई हिना खान, पति रॉकी को लेकर कही ये बात
