HomeEntertainment14 घंटे सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत, पति...

14 घंटे सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत, पति शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम लगातार अपनी पत्नी दीपिका से जुड़ी अपडेट दे रहे हैं। पिछले दिनों दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की सर्जरी हुई अब शोएब ने बताया कि उनकी तबीयत कैसी है।

-

Dipika Kakkar Health Update: टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों बहुत ही पूरे दौर से गुजर रही है दीपिका कक्कड़ को लीवर में कैंसर हो गया है। दीपिका कक्कड़ को दूसरे स्टेज का कैंसर हुआ है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने किया था। अभी समय दीपिका कक्कड़ का इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस के सभी चाहने वाले उन्हें लेकर काफी परेशान है और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वही शोएब इब्राहिम लगातार अपनी पत्नी दीपिका से जुड़ी अपडेट दे रहे हैं। पिछले दिनों दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की सर्जरी हुई अब शोएब ने बताया कि उनकी तबीयत कैसी है।

14 घंटे चली दीपिका की सर्जरी

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली है। लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद अब दीपिका ठीक है। शोएब ने अपने व्लॉन्ग में दीपिका की सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए सभी चाहने वालों की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है। शोएब ने कहा, ‘कल ईद-उल-अजहा है और ऐसे शुभ दिन पर दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं। मैं बहुत आभारी हूं कि दीपिका आईसीयू से बाहर आ चुकी हैं और उनकी हालत में अब काफी सुधार है। शाम के वक्त डॉक्टर ने उन्हें वार्ड में शिफ्ट करने का फैसला किया है। वह अभी कुछ दिनों तक यहीं रहने वाली है क्योंकि उनकी सर्जरी काफी बड़ी थी और 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में ही रही है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

ससुराल सिमर शो में नजर आई थी दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ससुराल सिमर टीवी सीरियल में सिमर का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। वही उनके पति शोएब इब्राहिम प्रेम का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे दोनों के बीच इसी शो के शूटिंग सेट पर प्यार हो गया था और फिर शादी कर ली। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का एक बेटा है। अभी हाल ही में शोएब ने खुलासा किया कि दीपिका को लीवर में कैंसर हो गया है।

Read More-घर में शीशा लगाते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना वास करने लगती है नकारात्मक शक्तियां

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts