Homeखेल‘वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे...’ रोहित-विराट के संन्यास पर शार्दुल...

‘वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे…’ रोहित-विराट के संन्यास पर शार्दुल ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर भी बयान दिया है।

-

Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। पिछले काफी लंबे समय से शार्दुल ठाकुर डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्मेंस दिखा रहे थे जिसके बाद बीसीसीआई ने ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया है जहां पर शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर भी बयान दिया है।

रोहित और विराट के संन्यास पर शार्दुल ठाकुर ने दिया रिएक्शन

टीम इंडिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “निश्चित रूप से वे अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। वे वर्तमान में हमारी टीम में सबसे वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी थे, लेकिन फिर भी, यह एक व्यक्तिगत निर्णय है। लेकिन मौजूदा टीम युवा और प्रतिभाशाली टीम है। एक अलग तरह का उत्साह है और यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन महत्वपूर्ण दौरा होने वाला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्रेरणा देने वाले खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में, मुझे लगता है कि अब सबसे अनुभवी खिलाड़ी जड्डू हैं। इसलिए कुल मिलाकर यह सभी के लिए एक दिलचस्प दौरा होने वाला है, जिसमें नई कप्तान सहित हम सबके कंधों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां होंगी।”

टीम इंडिया को खलेगी रोहित और विराट की कमी

रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी जिसके बाद विराट कोहली ने भी 36 साल की उम्र में ही अपने टेस्ट करियर को खत्म करने का फैसला कर लिया और संन्यास का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी माने जाते थे जिस कारण इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस होगी।

Read More-खेले 100 से ज्यादा टेस्ट मैच, फिर 4 साल पहले हुआ टीम इंडिया से बाहर, अब भी नहीं लिया संन्यास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts