Shimla Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में शनिवार रात जमकर बारिश हुई जिसमें बादल फटने की जानकारी मिली है। बादल फटने से भारी नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 6:00 के करीब रामपुर (Rampur) के बगलत में जगातखाना इलाके में अचानक बादल फट गया जिससे भारी तबाही मच गई। सड़कों पर खड़ी गाडियां तबाह हो गई।
अचानक बादल फटने से बहा सैलाब
स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार 24 मई की शाम 6:00 बजे से ही शिमला में बादल गरजने और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बाद अचानक बादल फटा और सैलाब आ गया जिसमें गाड़ियां बह गई।घटना की सूचना मिलते ही निरमंड प्रशासन की ओर से एसडीएम मनमोहन सिंह, पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाले के साथ सटे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।
24 मई को जारी किया गया था ऑरेंज अलर्ट
शिमला में 24 मई को ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया था। मौसम विभाग ने 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश होने की आशंका है।
Read More-AAP नेता संजय सिंह ने मुसलमानों को लेकर दिया भावुक बयान, कहा-‘मुझे बहुत दुख होता है जब…’
