Monday, February 2, 2026
Homeराजनीतितिरंगे से नाक पोंछते नजर आए BJP विधायक! सामने आया वीडियो, कांग्रेस...

तिरंगे से नाक पोंछते नजर आए BJP विधायक! सामने आया वीडियो, कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए भाजपा विधायक को काफी खरी-खोटी सुनाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य विवादों में आ गए हैं।

-

Balmukund Aacharya Video: राजस्थान के भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए भाजपा विधायक को काफी खरी-खोटी सुनाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य विवादों में आ गए हैं।

तिरंगे से नाक पोंछते नजर आए बीजेपी विधायक!

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले यह विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं?? राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है।” कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’यह वही है ना जो किसी न किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते है?’

वायरल हो रहा भाजपा विधायक का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगा यात्रा के दौरान एक हाथ में गदा लिए हुए हैं और दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व लिखा हुआ प्ले कार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है। जैसा कि दावा किया जा रहा है कि वो अपना नाक या मुंह पोंछने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन तभी कोई उन्हें चेहरा पहुंचने के लिए दूसरा कपड़ा देता है और वो इसका इस्तेमाल करते हैं।

Read More-‘जाओ और माफी मांगो…’, कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान देने पर BJP के मंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts