Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे लेकिन आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड रुपए में खरीदा था और युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में पंजाब के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने ऐतिहासिक कारनामा किया है और एक ओवर में चार विकेट लिए हैं।
युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक
पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 19 वें ओवर में युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई गई। जहां पर युजवेंद्र चहल ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में चार विकेट लिए। इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक भी चटकाई। युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर का स्पेल फेंका है जहां पर उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए 32 रन देकर चार विकेट लिए।
Tick marked a lot of boxes with his magic 🪄
Yuzvendra Chahal delivered a spell-bounding performance in Chennai tonight 🔥 #TATAIPL | #CSKvPBKS | @yuzi_chahal pic.twitter.com/vLVTKVv1SL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2025
दूसरी बार किया यह कारनामा
पंजाब के लिए खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में दो बार एक ओवर में चार विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के अलावा युजवेंद्र चहल ने अपने आईपीएल करियर में 9वी बार चार विकेट हाल लेने का कारनामा किया है। युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चार विकेट हाल लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
Read More-बचपन के कोच से मिलते ही विराट कोहली ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
