Jaipur News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में भरा हुआ है। जल्द से जल्द बदला लेने की मांग उठ रही है। वही इस आतंकी हमले के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। भाजपा विधायक पर मस्जिद के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए जाने का आरोप लगा है। अब बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एफआईआर दर्ज की मांग उठ रही है।
मस्जिद के बाहर लगाए जय श्री राम के नारे
आप है कि भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे पोस्टर लेकर आए थे प्रदर्शन खत्म होने के बाद भाजपा विधायक और उनके साथ आई भीड़ जौहरी बाजार स्थित मस्जिद के बाहर पहुंची और मस्जिद के बाहर ये पोस्टर लगाकर जय श्री राम के नारे लगाए। इसके बाद शुक्रवार देर रात जयपुर में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। आप के मुताबिक बीजेपी विधायक और समर्थकों ने कई दूसरे आपत्तिजनक नारे भी लगाए जिससे वहां माहौल खराब होने लगा।
इस मामले पर क्या बोले भाजपा विधायक
वहीं भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान मुर्दाबाद से किसी को क्या पति हो सकती है? इसका विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं।” वहीं पूरे इलाके में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Read More-पाकिस्तानी सेना में दिखा भारत के एक्शन का खौफ, प्राइवेट एयरक्राफ्ट से विदेश भागा आर्मी चीफ का परिवार
