HomeEntertainment6 साल बाद बहादुर पुलिस अफसर बन लौट रही रानी मुखर्जी, मर्दानी...

6 साल बाद बहादुर पुलिस अफसर बन लौट रही रानी मुखर्जी, मर्दानी 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

एक बार फिर से रानी मुखर्जी पुलिस अफसर बनकर वापसी करने वाली है रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का ऐलान हो गया है और इस फिल्म की रिलीज डेट के सामने आ गई है।

-

Mardaani 3 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रानी मुखर्जी का एक्टिंग करियर काफी शानदार रहा है रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी है। रानी मुखर्जी के फैंस के लिए इस समय सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है क्योंकि एक बार फिर से रानी मुखर्जी पुलिस अफसर बनकर वापसी करने वाली है रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का ऐलान हो गया है और इस फिल्म की रिलीज डेट के सामने आ गई है।

मर्दानी 3 का फर्स्ट लुक आया सामने

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना रानी मुखर्जी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर कम बैक करने वाली है क्योंकि रानी मुखर्जी मर्दानी 3 फिल्म में फिर से बहादुर पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी। इसके बाद अब मर्दानी 3 फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है जहां पर रानी मुखर्जी हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं इस दौरान रानी मुखर्जी की आंखों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

कब रिलीज होगी फिल्म?

मर्दानी 3 फिल्म के पहले लुक को रिलीज करने के साथ मेकर्स ने रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज डेट काफी ऐलान कर दिया है। 27 फरवरी 2026 को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को रिलीज किया जाएगा जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य रोल अदा करते हुए नजर आएंगे। 6 साल पहले साल 2019 में मर्दानी 2 फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया था। मर्दानी फिल्म पहली बार साल 2014 में आई थी।

Read More-जानलेवा हमले के 3 महीने बाद सैफ अली खान ने खरीदा नया आशियाना, कहा ‘ये ज्यादा सुरक्षित है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts