Yuzvendra Chahal: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाडी युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया है। तब से ही धनश्री वर्मा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इसी बीच खबरें आ रही है कि धनश्री वर्मा खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ सकती हैं। रोहित शेट्टी ने इस शो के लिए उन्हें अप्रोच किया है अगर ऐसा होता है तो धनश्री वर्मा खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी।
रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगी धनश्री वर्मा
खबरें आ रही है कि धनश्री वर्मा से रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के लिए बातचीत चल रही है और वह 15 सीजन की पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हो सकती हैं।अगर धनश्री वर्मा खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आती है तो झलक दिखलाजा 11 के बाद उनका यह दूसरा रियलिटी शो होगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
एलिमिनी लेने पर ट्रोल हुई धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल की एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के बाद एलिमिनी लेने पर ट्रोल किया गया था। धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल ने एलिमिनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपए दिए गए थे। आपको बता दे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 2020 में हुई थी और शादी के कुछ ही सालों बाद इनका रिश्ता टूट गया।
Read More-मुंबई इंडियंस की तीसरी हार पर छलके हार्दिक पांड्या के आंसू? LSG की जीत के बाद वायरल हो रही तस्वीर
