Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा लंबे समय से अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। आखिरकार दोनों का तलाक हो गया। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अब अलग हो चुके हैं और अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ गए हैं। अब इसी बीच खबर आई है कि युजवेंद्र चहल को तलाक के बाद धनश्री वर्मा को कितनी रकम देनी होगी। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि युजवेंद्र चहल को तलाक के बाद धनश्री वर्मा को कितनी एलिमनी देनी होगी।
चहल को कितनी देनी होगी रकम
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के बाद 4 करोड़ 75 लख रुपए देंगे जिसमें वह 2 करोड़ 37 लाख पहले ही दे चुके हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक चहल ने धनश्री को चार करोड़ 75 लख रुपए परमानेंट एनी मनी देने पर सहमति जताई थी जिसमें से 2 करोड़ 37लाख 55 हजार रुपए पहले ही दे चुके हैं। रिपोर्ट से सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि धनश्री वर्मा ने 60 करोड़ एलिमनी मांगी थी हालांकि बाद में धनश्री की फैमिली ने इस दावे को खारिज कर दिया था।
View this post on Instagram
कब हुई थी धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और यह दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे। धनश्री वर्मा युजवेंद्र चहल की डांस टीचर थी और इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था फिर शादी कर ली। हालांकि इसी साल दोनों ने तलाक भी ले लिया।
Read More-शादी के 4 साल बाद टूटा चहल और धनश्री का रिश्ता, कोर्ट ने तलाक पर सुनाया फैसला
