Holi 2025: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार को बहुत ही विशेष माना जाता है होली का त्योहार रंगों का पर्व कहा गया है। इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस साल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली बहुत ही खास रहने वाली है क्योंकि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण भी लगेगा। वही होली पर कई ग्रहों का गोचर भी होने जा रहा और कई ग्रह चाल परिवर्तन करने जा रहे हैं। कुछ राशि के जातकों पर इसका बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा।
होली पर होने जा रहा कई ग्रहों का गोचर
इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है वही इसी दिन ग्रहण के राजा सूर्य भिगोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे और चंद्र ग्रहण भी मीन राशि में ही लग रहा है। इससे मीन राशि में सूर्य और चंद्र की युति बन रही है इसे ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है। साथ ही इस दिन शनि गोचर करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि का ढाई साल बाद गोचर बहुत ही बड़ा बदलाव लाने वाला है कुछ राशि के जातकों को बहुत ही सावधान रहना होगा।
इन राशि वालों को होगी धन हानि
होली कुछ राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाली है इन लोगों को बहुत ही सावधान रहना होगा। यह राशियां है -मेष ,मिथुन ,वृश्चिक, मकर और मीन राशि। इन राशि वालों को बहुत ही सोच समझ कर फैसला लेना होगा बिना सोचे समझे किया गया निवेश भारी नुकसान करवा सकता है आर्थिक तंगी हो सकती है। पैसो का लेनदेन थोड़ा संभलकर करें सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। मेष राशि वालों पर 29 मार्च शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसीलिए मेष राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
READ MORE-होली के बाद 15 मार्च से इन राशि वालों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, धन दौलत का लगेगा अंबार