Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा अपने खूबसूरत लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पेरिस में एफिल टाॅवर के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल पहली भारतीय एक्ट्रेस जो किसी फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की हाउस एंबेसडर के तौर पर पेरिस में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं।
ब्रिटिश लुक में नजर आई थी दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ब्रिटिश लुक में नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्लेजर पहना हुआ है और सिर पर हैट पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक बॉटम, मैचिंग हिल्स और हाथों में दस्ताने पहने एक्ट्रेस ने अंग्रेजी लुक फ्लाॅन्ट किया है। दीपिका पादुकोण ने मिनिमल मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
View this post on Instagram
दीपिका के लुक पर दीवाने हुए रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण के ब्रिटिश लुक पर उनके पति रणवीर सिंह दीवाने हो गए हैं। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,’ हे भगवान मुझ पर रहम करें।’ वही एक फैन ने लिखा,’पेरिस से रानी सा।’ दूसरे फैन ने लिखा,’दीपिका से अपनी आंखें नहीं हटा पा रही हूं।’ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में वेलकम किया था।
