IND VS NZ FINAL: आज चैंपियन ट्रॉफी के टूर्नामेंट के विनर का ऐलान होने वाला है क्योंकि आज चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खेलते हुए नजर आने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर कई दिग्गज अपनी अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है उन्होंने रविंद्र जडेजा और केन विलियमसन को लेकर यह बड़ा बयान दिया है।
जडेजा और विलियमसन के बीच होगी टक्कर
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने फाइनल मुकाबले को लेकर बयान देते हुए कहा है कि स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के बीच बैटल देखने को मिलेगा उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि केन विलियमसन और रवींद्र जडेजा के बीच होने वाला बैटल सबसे रोमांचक होगा। जडेजा को खेलते हुए विलियमसन लेग स्टंप की तरफ चले जाते हैं, वह जानते हैं कि जडेजा को खेलने में उन्हें परेशानी हो रही है। कभी वह आगे बढ़कर गेंदबाज के सर से या एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चिप मारते हैं। बैकफुट पर वह कट शॉट की भी कोशिश करते हैं।”
शानदार लय में है विलियमसन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन शानदार फार्म में चल रहे हैं जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अच्छी बात है एक बार फिर केन विलियमसन से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है। वही रविंद्र जडेजा भी खतरनाक बॉलिंग कर रहे हैं वह केन विलियमसन को परेशान कर सकते हैं।
Read More-IND vs NZ: फाइनल में होगी रनों की बारिश या होगा विकटों का पतझड़, जानें दुबई की पिच रिपोर्ट
