Homeराजनीतिदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचेंगे यूपी...

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, हेमंता बिस्वा भी नहीं होंगे शामिल, जाने वजह

इस समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठबंधन शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं जा पाएंगे।

-

Delhi CM Oatha Ceremony: इस महीने यानी फरवरी की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के साथ 26 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब से कुछ ही देर में अपने पद की शपथ लेने वाली हैं। उनके साथ छह अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वही इस समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठबंधन शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं जा पाएंगे।

शपथ समारोह में नहीं जा पाएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के नए सीएम के शपथ समारोह में शामिल होने नहीं पहुंच पाएंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश और असम दोनों ही राज्यों के विधानसभाओं में बजट सत्र चल रहा है। उत्तर प्रदेश में तो आज 20 फरवरी ही बजट पेश किया जाएगा वैसे में बीजेपी के यह दोनों बड़े नेता आज दिल्ली मे शपथ समारोह में नहीं पहुंच पाएंगे। इसीलिए असम के भी कम हिमंता बिस्वा भी नहीं जा पाएंगे।

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

बीजेपी मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा के अलावा जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा का नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं।

Read More-जेल में बंद है एल्विश यादव? नजर आए सलाखों के पीछे, सामने आई तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts