Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentहाथों में मेहंदी लगाकर भाई की कॉकटेल पार्टी में जमकर नाची प्रियंका...

हाथों में मेहंदी लगाकर भाई की कॉकटेल पार्टी में जमकर नाची प्रियंका चोपड़ा, फैमिली के साथ खूब की मस्ती

हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा की कॉकटेल पार्टी हुई है जिसकी इनसाइड तस्वीर सामने आ चुकी हैं इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

-

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ होने जा रही है। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा इंडिया आ गई है और वह अपने भाई के शादी के सभी फंक्शन को खूब इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा की कॉकटेल पार्टी हुई है जिसकी इनसाइड तस्वीर सामने आ चुकी हैं इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

प्रियंका ने हाथों में लगाई मेहंदी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की कॉकटेल पार्टी और मेहंदी की कई तस्वीरें सामने आई है इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती हुई दिख रही है। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में सास और बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं ‌ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी अपने मामा की शादी को खूब इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा डांस करती हुई नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कजिन मन्नारा चोपड़ा के साथ डांस करती दिखी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने हाथों में मेहंदी रचाकर अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कॉकटेल पार्टी में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ ट्विनिंग की थी।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts