Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाकुंभ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में लगी आग, जताई गई...

महाकुंभ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में लगी आग, जताई गई साजिश की आशंका!

जानकारी के अनुसार सेक्टर 12 में आग लगी है। सुबह करीब 7 बजे शिविर में एक साथ दो जगह आग लगी थी। जिसमें दो टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है।

-

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती क्या शिविर में आग लगने की खबर आ रही है हालांकि आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 12 में आग लगी है। सुबह करीब 7 बजे शिविर में एक साथ दो जगह आग लगी थी। जिसमें दो टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है।

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

जानकारी के अनुसार सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में आग लगा गई। सुबह करीब 7:00 बजे शिविर में एक साथ दो जगहों पर आग लगी थी पश्चिमी हिस्से में लगी आग में दो टेंट जलकर राख हो गएहैं। तभी पूर्वी हिस्से में साधु की कुटिया से भी इस वक्त धुआं उठने लगा। वहां मौजूद महिला श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सिविल में दो जगह पर आग लगने की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

अनुयायियों ने जताई साजिश की आशंका

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक साधु कुटिया में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करने की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ था। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी लेकिन शंकराचार्य शिविर से जुड़े लोगों ने कहा कि एक साथ दो जगहों पर आग लगा महज संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

Read More-‘दावे हैं दावों का क्या…’, सीएम योगी का पुराना वीडियो शेयर कर क्या बोल गए अखिलेश यादव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts