Surya Kumar Yadav: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने T20 फॉर्मेट में नियमित कप्तान के तौर पर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का चयन किया था जिस कारण सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी इस समय T20 फॉर्मेट में करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। जिस कारण का सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया यूजर्स का सामना करना पड़ रहा है।
खराब प्रदर्शन कर रहे सूर्या
आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव वैसे तो T20 फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं लेकिन अगर हम सूर्यकुमार यादव की पिछली 10 परियों की बात करें तो उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है सूर्यकुमार यादव की पिछली 10 परियां क्रमश: 08, 29, 08, 75, 21, 04, 01, 00, 12 और 14 रन बनाए हैं। इसके अलावा सूर्य इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी फ्लॉप चल रहे हैं जिस कारण अब सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
सूर्यकुमार यादव को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं और भारतीय T20 कप्तान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रोल करते हुए लिखा “जो लोग उनकी डिविलियर्स से तुलना करते हैं वह खुद को 360 बार थप्पड़ मारें।” सूर्यकुमार यादव ने 81 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेले हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव के नाम 2596 रन दर्ज हैं।
