MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में सन्यास ले चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं आपको बता दे कि 43 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2025 को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां पर महेंद्र सिंह धोनी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा है धोनी का वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 को लेकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह गया है 43 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी के बाइसेप्स बहुत ही तगड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी युवा खिलाड़ियों को फिटनेस के मामले में पीछे छोड़ रहे हैं।
Rare video of MS Dhoni using Mobile that too in the net session 😁❤️#MSDhoni #IPl2025 pic.twitter.com/0IgzQi2QZz
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) January 24, 2025
बनेंगे आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर लिया था। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 से में 43 साल की उम्र में फिर से मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
Read More-अर्शदीप सिंह को ICC ने दिया बड़ा तोहफा, बने आईसीसी मेंस T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
