Monday, February 2, 2026
HomeEntertainment'अब जीवन सफल हो गया...' महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाते ही...

‘अब जीवन सफल हो गया…’ महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाते ही इमोशनल हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को खुद अनुपम खेर(Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

-

Anupam Kher: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला चल रहा है। देश और दुनिया भर के लाखों लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनुपम खेर महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को खुद अनुपम खेर(Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

त्रिवेणी संगम में अनुपम खेर ने लगाई डुबकी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुपम खेर इमोशनल भी हो गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पवित्र स्नान की एक झलक शेयर की है। वीडियो में अनुपम आध्यात्मिक क्षण में भगवान से प्रार्थना करते हुए मंत्रों का जाप करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने इसे अपने जीवन का एक भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि उनका जीवन अब सफल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इमोशनल हुए अनुपम खेर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ!!पहली बार उस स्थान पर पहुंच कर मंत्र उच्चारण किए जहां मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का संगम होता है! प्रार्थना करते करते अश्रु स्वयं ही आँखो से बहने लगे।संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय।” आपको बता दे अनुपम खेर मंगलवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

Read More-शाहरुख खान के साथ काम कर चुका ये एक्टर लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग,’डंकी’ फिल्म में आ चुका है नजर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts