Homeउत्तर प्रदेशHardoi: मंदिर की दीवार के पीछे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती!...

Hardoi: मंदिर की दीवार के पीछे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती! पुजारियों ने किया पुलिस के हवाले

पुजारियों ने युवक- युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। जिले के पाली नगर के एक प्रमुख मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं द्वारा एक युवती को मुस्लिम युवा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

-

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक मंदिर में युवक -युवती अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए हैं। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुजारियों ने युवक- युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। जिले के पाली नगर के एक प्रमुख मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं द्वारा एक युवती को मुस्लिम युवा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती

हरदोई जिले के पाली नगर के एक प्रमुख मंदिर में एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक आपत्तिजनक में पकड़े गए हैं। जब दोनों मंदिर परिसर के अंदर पहुंचे तब श्रद्धालुओं को दोनों पर शक हुआ। श्रद्धालुओं ने दोनों प्रेमी युगल समझकर उन पर नजर रखनी शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती मंदिर में आकर दीवार के पीछे चली गई उसके पीछे-पीछे युवक भी चला गया। इसके बाद दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में दीवार के पीछे से पकड़ा गया। पूछताछ होने पर पता चला कि युवक मुस्लिम था।

पुलिस के सुपुर्द किए गए युवक- युवती

मंदिर परिसर के पुजारियों ने युवक युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह अल्हागंज जिला शाहजहांपुर का निवासी है। पाली थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम शादाब पुत्र निशाद बताया है। पुलिस युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Read More-पराली जलाने वाले हो जाएं सावधान! केंद्र सरकार ने बढ़ाया जुर्माना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts