Thursday, March 12, 2026
HomeEntertainment'सलमान खान से बेहतर है लॉरेंस बिश्नोई....', दबंग खान को लेकर एक्स...

‘सलमान खान से बेहतर है लॉरेंस बिश्नोई….’, दबंग खान को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान

एक बार फिर से सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान को लेकर बात की है। इस दौरान सोमी अली ने सलमान खान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से कर दी।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। अभी हाल ही में बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच चल रही दुश्मनी पर अपना रिएक्शन दे चुकी है। एक बार फिर से सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान को लेकर बात की है। इस दौरान सोमी अली ने सलमान खान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से कर दी।

‘उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया’

सोमी अली खान ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि,”सलमान ने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया वैसा किसी और के साथ नहीं किया। संगीता और कैटरीना को सलमान ने उतनी बुरी तरह से प्रताड़ित नहीं किया, जितना कि उन्होंने मुझे किया। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधों की हड्डी तोड़ दी थी, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ क्या किया।” सोमी अली की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का यह बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं-सोमी अली

सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान की तुलना कर दी है उन्होंने कहा कि,’उन्होंने मेरे साथ जो किया मैं कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह सलमान ने उन्हें एक बार पीटा था और उनके घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाकर विनती की थी कि उन्हें न मारे। मुझे पीठ में बहुत दर्द था और मैं लंबे समय तक बिस्तर पर पड़ी रही। तब्बू मेरी हालत देखकर बहुत रोई लेकिन सलमान उनसे मिलने नहीं आए।’

READ MORE-सोनाक्षी सिन्हा के घर गूंजने वाली है किलकारी? लेटेस्ट तस्वीरें के बाद उड़े प्रेगनेंसी रूमर्स

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts