Monday, February 16, 2026
HomeखेलRCB में आ जाओ... रोहित शर्मा से फैन ने की ये मांग,...

RCB में आ जाओ… रोहित शर्मा से फैन ने की ये मांग, देखें वीडियो

इसी बीच हैदराबाद मैच से एक वीडियो सामने आया है जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक फैन अजीब सवाल कर देता है। इसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

-

Rohit Sharma: टीम इंडिया इस समय हैदराबाद में मौजूद है क्योंकि हैदराबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा है जिसमें भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा ही कर रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में पीछे होती नजर आ रही है। लेकिन इसी बीच हैदराबाद मैच से एक वीडियो सामने आया है जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक फैन अजीब सवाल कर देता है। इसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरसीबी के लिए खेलने पर क्या बोले रोहित?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर भले ही एक्टिव ना रहते हो लेकिन उनके नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं इसी बीच रोहित शर्मा का एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है जहां पर रोहित शर्मा मैदान से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं तभी अचानक एक फैन तेजी से चिल्लाते हुए पूछता है कि “भाई, आईपीएल में कौन सी टीम।” जिसके बाद रोहित शर्मा कहते हैं कि “आप कहां चाहते हैं?” वह फैन तुरंत जवाब देते हुए कहता है कि “भाई, आरसीबी में आओ यार।”

मुंबई का साथ छोड़ेंगे रोहित?

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त कर लिया था। आईपीएल 2024 समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच अनबन हो गई है जिस कारण रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि बाद में यह भी बताया जा रहा था कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रिश्ते फिर से सही हो गए हैं और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर कहीं भी नहीं जाएंगे हाल के अभी तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी नहीं हुई है।

Read More-सरफराज खान ने जड़ा तूफानी शतक, खुशी से गदगद हुए कोच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts