Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोगुरु की उल्टी चाल इन पांच राशि वालों का करेगी भाग्योदय, करियर...

गुरु की उल्टी चाल इन पांच राशि वालों का करेगी भाग्योदय, करियर में अचानक मिलेगी ग्रोथ

9 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:01 से गुरु वृषभ राशि में वक्री होंगे और अगले साल 5 फरवरी तक इसी अवस्था में वृषभ राशि में गोचर करते रहेंगे। इन चार महीना में इन पांच राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

-

Guru Vakri: बृहस्पति को देवों का गुरु माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति सुख और सौभाग्य के कारक माने जाते हैं। गुरु एक साल में गोचर करते हैं। राशि परिवर्तन के साथ-साथ गुरु नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहते हैं। गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर को वक्री होने जा रहे हैं। 9 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:01 से गुरु वृषभ राशि में वक्री होंगे और अगले साल 5 फरवरी तक इसी अवस्था में वृषभ राशि में गोचर करते रहेंगे। इन चार महीना में इन पांच राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को गुरु की उल्टी चाल शुभ फल देने वाली है। आय के नए स्रोत बनेंगे प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है बिजनेस अच्छा चलेगा आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

गुरु की उल्टी चाल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगी। कारोबारी वर्ग में खूब मुनाफा होगा। इनको करियर में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको सुख समृद्धि प्राप्त होगी।

कन्या राशि

फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कन्या राशि के लोगों को गुरु की उल्टी चाल मनचाही जब दिलवाएगी।

धनु राशि

इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में जमकर कमाई होगी नौकरी करने वालों के काम की तारीफ होगी। गुरु की उल्टी चाल किस्मत चमकने वाली साबित हो सकती है।

मिथुन राशि

नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। व्यापार में तेजी आएगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिल सकता है।

Read More-शनि मचाएंगे इन 3 राशि वालों के जीवन में कोहराम, परेशानियों में गुजरेंगे दिन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts