Super Over: श्रीलंका क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला टाई हो गया है क्योंकि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का स्कोर बनाया था जिसके बाद भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज भी 230 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। लेकिन क्रिकेट फैंस तब हैरान हो गए जब भारतीय टीम और श्रीलंका टीम के बीच मैच टाई होने के बाद भी सुपर ओवर नहीं हुआ। वनडे मैच में सुपर ओवर को लेकर आईसीसी ने एक नियम बना रखा है।
क्यों नहीं हुआ सुपरओवर?
आईसीसी में किसी टूर्नामेंट या द्विपक्षीय सीरीज में T20 मैच के लिए सुपर ओवर का नियम रखा है। स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर के जरिए मैच का परिणाम निकाला जाता है। लेकिन वनडे इंटरनेशनल के लिए यह प्रावधान नहीं है। अगर वनडे मुकाबला टाई होता है तो सुपर ओवर नहीं होगा हालांकि अगर किसी बड़े इवेंट के नॉकआउट मुकाबले में स्कोर बराबर रहता है तो सुपर ओवर किया जाता है। लेकिन वनडे सीरीज के लिए यह नियम नहीं है।
WE HAVE A TIE IN COLOMBO 🙌
Two wickets in two balls for skipper Charith Asalanka as the match ends with scores level.
📝 #SLvIND: https://t.co/ZrezKLA1h4 pic.twitter.com/2FwMR5Q0gM
— ICC (@ICC) August 2, 2024
इतिहास में तीन बार हुआ है वनडे में सुपर ओवर
अभी तक क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीन बार ही वनडे मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर देखने को मिला है। पाकिस्तान जिंबॉब्वे के बीच साल 2020 में मैच टाई हो गया था जिसके बाद सुपर ओवर हुआ था। इसके अलावा साल 2019 के वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला टाई रहा था जहां पर सुपर ओवर कराया गया था लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया था। फिर आईसीसी ने बाउंड्री काउंट करके विजेता घोषित किया था। इसके अलावा एक बार नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया है।
Read More-मैच टाई होने के बाद निराश हुए भारतीय कप्तान, जानें क्या बोले रोहित शर्मा
