Homeवायरल25 दुल्हनों के साथ बहरूपिए दूल्हे ने मनाई सुहागरात, फिर ऐसे खुली...

25 दुल्हनों के साथ बहरूपिए दूल्हे ने मनाई सुहागरात, फिर ऐसे खुली पोल

इस लुटेरे दूल्हे का नाम लाखोबा लोखंडे है। यह व्यक्ति 9 सालों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और शादी की आड़ में उनका सब कुछ लूट कर भाग जाता था। लेकिन पुलिस ने लाखोबा लोखंडे को गिरफ्तार कर लिया है।

-

Lootera Dulha Arrested: लुटेरी दुल्हन के बारे में तो आप लोगों ने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप लोगों ने लुटेरे दूल्हे के बारे में सुना है अगर नहीं तो अब सुन लीजिए। लुटेरे दूल्हे ने एक नहीं बल्कि 25 महिलाओं के साथ सुहागरात मनाई और शादी करके फरार हो गया। लेकिन कहते हैं कि पाप का घड़ा ज्यादा दिन तक नहीं टिकता जब भरता है तो बहुत बुरी तरह फूटता है। यह लुटेरा दूल्हा 9 सालों से 25 लड़कियों को ठग चुका है। इस लुटेरे दूल्हे का नाम लाखोबा लोखंडे है। यह व्यक्ति 9 सालों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और शादी की आड़ में उनका सब कुछ लूट कर भाग जाता था। लेकिन पुलिस ने लाखोबा लोखंडे को गिरफ्तार कर लिया है।

25 महिलाओं के साथ कर चुका है शादी

लाखोबा लोखंडे एक दो नहीं बल्कि 25 महिलाओं के साथ शादी कर चुका है लाखों रुपए थक चुका है। वही इस मामले पर महाराष्ट्र के नालासोपारा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह बहुरूपिया लाखोबा 2015 में पुणे में चार महिलाओं से शादी कर चुका है इसके बाद 2023 में 6 बार जेल जा चुका है। लेकिन फिर भी उसने गुना करना बंद नहीं किया और 25 महिलाओं से शादी कर ली।

3 लाख से ज्यादा रुपए का सामान हुआ बरामद

जब पुलिस ने इस बहरूपिये और ठग दूल्हे को गिरफ्तार किया तो इसके पास से 3 लाख 21 हजार 490 रुपए का सामान जब्त हुआ। इसमें कई महिलाओं के एटीएम कार्ड, चेक बुक, 6 मोबाइल, एक लैपटॉप ,महिलाओं के पैन कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इस लुटेरे दूल्हे की चर्चा हर तरफ हो रही है। जिसने एक दो नहीं बल्कि 25 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

Read More-अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री के नाक से निकलने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts