Homeखेलमनु भाकर ने देश का बढ़ाया मान, भारत के लिए जीता पहला...

मनु भाकर ने देश का बढ़ाया मान, भारत के लिए जीता पहला पेरिस ओलंपिक मेडल, मोदी ने दी बधाई

पूरा देश मनु भाकर को बधाइयां दे रहा है। मनु भाकर ने पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राॅन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर से फोन पर बात की और उन्होंने मनु भाकर को बधाई भी दी है।

-

PM Modi Spoke to Manu Bhakar: भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने देश का नाम रोशन कर दिया है। रविवार को मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला ब्राॅन्ज मेडल जीता है। पूरा देश मनु भाकर को बधाइयां दे रहा है। मनु भाकर ने पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राॅन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर से फोन पर बात की और उन्होंने मनु भाकर को बधाई भी दी है।

मनु भाकर से पीएम मोदी ने की फोन पर बात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि, ‘एक ऐतिहासिक पदक ,बहुत बढ़िया, मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतने के लिए। ब्राॅन्ज मेडल के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि यह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।’

मनु ने भी किया पीएम मोदी का धन्यवाद

मनु ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। मनु भाकर ने कहा कि,”मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकाला…हमारी लंबी बातचीत हुई।

उन्होंने मुझे बधाई दी। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है…।” आपको बता दे मनु भाकर ने यह गोल्ड मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता है। इस तरह से पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिला है।

Read More-अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री के नाक से निकलने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts