Homeएस्ट्रोसावन में शिवलिंग पर इन 6 चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होते...

सावन में शिवलिंग पर इन 6 चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं महादेव, पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजों को समर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है।

-

Sawan Upay 2024: सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना सभी कष्टों को दूर करती है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और हर जगह बम बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजों को समर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है। इन 6 चीजों को भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाने से आपके सभी कष्ट दूर होते हैं।

रोजाना चढ़ाएं शिवलिंग पर ये 6 चीजें

बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय मानी गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार बेलपत्र के पेड़ की उत्पत्ति माता पार्वती के पसीने से हुई थी। मंदार पर्वत पर माता पार्वती का पसीना गिरने से बेलपत्र की उत्पत्ति हुई थी इसीलिए रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।

शमी की पत्ती: शमी की पत्ती भगवान शिव पर चढ़ाने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। मान्यता है कि शिवलिंग पर शमी का पत्ता अर्पित करने से शनि के प्रकोप से बचने में मदद मिलती है। वृश्चिक, मकर ,मीन, कर्क राशि के जातकों को शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाना चाहिए।

हरी मूंग की दाल: सावन के महीने में भगवान शिव पर हरी मूंग की दाल जरूर चढ़ानी चाहिए। दाल के 108 दाने गिनकर और धोकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

कनेर का फूल: भगवान शिव को कनेर का फूल बहुत ही पसंद है। सावन के महीने में पूजा के दौरान शिवलिंग पर कनेर का फूल अर्पित करना चाहिए। जल्द ही शुभ फलो की प्राप्ति होगी।

अक्षत: अक्षत भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। भगवान शिव की पूजा में अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि समूचे चावल ही भगवान शिव पर चढ़ाने चाहिए।

काला तिल: शास्त्रों में शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करने से शनि देव के बुरे प्रभाव से जल्द छुटकारा मिलता है। काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Read More-इस रत्न को धारण करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, परेशानियां हो जाती है दूर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts