Friday, February 6, 2026
Homeखेलखराब फार्म के बीच कोहली के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, कहा...

खराब फार्म के बीच कोहली के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, कहा ‘वह भी इंसान हैं…’,

विराट कोहली इस टूर्नामेंट में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बीच उनके सपोर्ट में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली उतरे हैं।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के लिए t20 विश्व कप 2024 का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि t20 विश्व कप 2024 का एडिशन टीम इंडिया के लिए तो बहुत अच्छा रहा लेकिन विराट कोहली के लिए t20 विश्व कप 2024 का टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह गुजारा है। क्योंकि विराट कोहली इस टूर्नामेंट में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बीच उनके सपोर्ट में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली उतरे हैं।

सौरव गांगुली ने किया विराट कोहली का सपोर्ट

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने विराट कोहली के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट कोहली के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सौरव गांगुली ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है। सौरव गांगुली ने कहा “विराट को ओपनिंग करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने 7 महीने पहले ही वर्ल्ड कप में 700 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली भी इंसान हैं, कभी-कभार वो भी असफल होते हैं और आपको इस असफलता को स्वीकार करना आना चाहिए। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट की परिभाषा स्वरूप हैं।”

ऐसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन

T20 विश्व कप 2024 में अभी तक विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर नजर आए हैं लेकिन ओपनिंग पर विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चल रहा है। विराट कोहली ने t20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए 7 मैच खेले हैं जिसमें विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 75 रन ही निकल पाए हैं।

Read More-‘बारबाडोस में हम जरूर भारत का झंडा…’ जय शाह ने रोहित की कप्तानी को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts