Homeराजनीति'प्रियंका गांधी के लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा', BJP...

‘प्रियंका गांधी के लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा’, BJP नेता ने किया बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय आलोक ने बहुत बड़ा दावा किया है। अजय आलोक ने कहा है कि प्रियंका गांधी के लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होने वाला है।

-

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी अब वह इस सीट से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी अब इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय आलोक ने बहुत बड़ा दावा किया है। अजय आलोक ने कहा है कि प्रियंका गांधी के लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होने वाला है।

भाजपा नेता ने किया बड़ा दावा

भाजपा नेता अजय आलोक ने आज मंगलवार को एक बहुत बड़ा बयान दिया है। अजय आलोक ने कहा,”प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं, हालांकि उनके लिए वायनाड से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा। अगर प्रियंका गांधी गलती से जीत भी गईं तो 10वीं संसद काफी दिलचस्प होने वाली है। लोकसभा में भाई-बहन के बीच ‘ज्यादा नाकारा कौन है’ इस पर प्रतिस्पर्धा होगी। ये समस्या कांग्रेस पार्टी की है, बीजेपी की नहीं।राहुल गांधी वायनाड भाग खड़े हुए हैं। अब प्रियंका गांधी वायनाड संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वहां से चुनाव लड़ना प्रियंका के लिए आसान नहीं होगा। बीजेपी भी उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। कम्युनिस्ट पार्टी वाले भी अपना प्रत्याशी उतारेंगे। वायनाड का उपचुनाव रोमांचक होगा।”

दो सीटों पर राहुल गांधी ने दर्ज की थी जीत

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर उन्हें जीत दर्ज हुई थी। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर बंपर जीत मिली थी। अब उन्होंने रायबरेली सीट को चुनते हुए वायनाड सीट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वायनाड सीट पर उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी।

Read More-‘इस बात में कोई शक नहीं कि…’ PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री की सेल्फी पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts