Homeदेशखौफनाक वारदात! दो दिन और दो हिस्सों में बटा महिला का शव,...

खौफनाक वारदात! दो दिन और दो हिस्सों में बटा महिला का शव, उलझी हत्या की गुत्थी

इंदौर के जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर में ऋषिकेश पहुंची एक ट्रेन में सोमवार को एक युवती के दोनों हाथ और दोनों पर प्लास्टिक के बोरे में मिले हैं।

-

Crime News: इंदौर में एक ट्रेन में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। इंदौर में एक ट्रेन में युवती का छत-विक्षत हालत में शव बरामद किया गया था वहीं अब इंदौर से करीब 1150 किलोमीटर दूर ऋषिकेश में एक दूसरी ट्रेन में युक्ति के दोनों हाथ पैर बरामद किए गए‌। इसके बाद से ही इस हत्याकांड की गुत्थी उलझ गई है और अभी तक युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है। इंदौर के जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर में ऋषिकेश पहुंची एक ट्रेन में सोमवार को एक युवती के दोनों हाथ और दोनों पर प्लास्टिक के बोरे में मिले हैं।

ट्रॉली बैग में सिर और कमर तक का हिस्सा हुआ था बरामद

थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कल रविवार को सफाई कर्मचारी को अंबेडकर नगर इंदौर यात्री ट्रेन से 20 से 25 साल की उम्र वाली युवती का शव आधा कटा हुआ मिला था। युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में एक ट्रॉली बैग में मिला। जबकि उसकी कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में बंद पाया गया था युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब थे जो अब ऋषिकेश ट्रेन में मिल गए हैं। हमें मिले सरको से पता चला है कि इंदौर और ऋषिकेश में दो दिनों के भीतर अलग-अलग ट्रेनों में मिले अंग एक ही युवती के हैं। हालांकि अभी तक इस बात के कुछ नहीं कर सकते जब तक डीएनए का मिलान नहीं होगा।

महिला के हाथ में गुदा नाम

शुक्ला ने आगे बताया मृत्यु की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हाथ पर एक महिला और एक पुरुष का नाम गुदा हुआ है। जिससे लगता है कि वह गुजराती या गुजरात से सटे मध्य प्रदेश के किसी इलाके की रहने वाली है। वही रेलवे स्टेशनों पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं।

Read More-‘थप्पड़ कांड’ के बाद सतगुरु की शरण पहुंची Kangana Ranaut, सामने आई तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts