Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentतलाक की खबरों के बीच पत्नी की मांग में सिंदूर भरते नजर...

तलाक की खबरों के बीच पत्नी की मांग में सिंदूर भरते नजर आए पवन सिंह, सामने आया वीडियो

-

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अभी हाल ही में लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में पवन सिंह अपनी बीवी की मांग में सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं क्योंकि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था पवन सिंह की पत्नी ने उनके ऊपर मारपीट का केस दर्ज किया है।

पत्नी ज्योति की मांग में सिंदूर भरते नजर आए पवन सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आए हैं। ज्योति भी खुशी-खुशी सिंदूर लगवा रही है। अब पवन सिंह के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद दोनों पर ढेर सारा प्यार भी लूट रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अचानक यह बदलाव कैसे कुछ दिन पहले तो दोनों का तलाक के कोर्ट में चल रहा था। वही आपको बता दें पवन सिंह की पत्नी 2022 में अपने मायके चली गई थी और उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे इसके बाद कई बार कोर्ट में सुनवाई हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के लिए ज्योति ने मांगे वोट

पति-पत्नी का रिश्ता तलाक के कगार पर पहुंच गया इसके बावजूद भी पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपने पति के लिए लोकसभा चुनाव में वोट मांगे थे। जब पवन सिंह चुनाव के लिए मैदान में उतरे तो उनकी पत्नी ने भी पति के लिए वोट मांगे थे ऐसे में यूजर्स पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच चल क्या रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों फिर से एक हो गए हैं।

Read More-कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर विक्रमादित्य सिंह का आया रिएक्शन, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे कांग्रेस नेता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts