HomeEntertainmentKKR की जीत के बाद फैमिली के साथ कहां निकल पड़े शाहरुख...

KKR की जीत के बाद फैमिली के साथ कहां निकल पड़े शाहरुख खान? एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ स्पॉट हुए किंग खान

बच्चों के साथ शाहरुख खान को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वह अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। हालांकि वह कहां जा रहे हैं इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं हो पाया है।

-

Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अभी हाल ही में अपनी टीम केकेआर की जीत का जश्न मनाया है। अब इसी बीच आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को स्पाॅट किया गया है। इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान भी नजर आए है। इतना ही नहीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी अपनी बेटी के साथ सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दी हैं। बच्चों के साथ शाहरुख खान को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वह अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। हालांकि वह कहां जा रहे हैं इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं हो पाया है।

अंबानी के फंक्शन में शामिल होंगे शाहरुख खान?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के दूसरे प्री वेडिंग सेरेमनी 29 मई को शुरू हो चुकी है। जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंच चुके हैं। अनंत अंबानी के चार दिन एक लग्जरी क्रूज पर फंक्शन होंगे। अब इसी बीच शाहरुख खान के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अंबानी के फंक्शन में ही शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं या तो फिर वह अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। आपको बता दे आज सुबह 30 में को शाहरुख खान को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है इस दौरान शाहरुख खान का चेहरा तो सामने नहीं आया लेकिन उनके हेयर स्टाइल से उन्हें पहचाना जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आर्यन और सुहाना भी आए नजर

अपने पापा शाहरुख खान के साथ आर्यन खान और सुहाना खान भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में सुहाना खान एंट्री गेट पर ब्राउन कलर के कटस्लीव टॉप में नजर आ रही हैं। ब्राउन कलर के टॉप और खुले बालों में सुहाना खान बहुत ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वही आर्यन खान ग्रे कलर की डेनिम जैकेट पहने एयरपोर्ट के गेट पर एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आर्यन और सुहाना के अलावा उनके मैनेजर पूजा ददलानी भी अपनी बेटी के साथ स्पॉट की गई हैं।हालांकि इस दौरान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम नजर नहीं।

Read More-‘तू टेंशन मत ले ये सेलिब्रेशन ट्रॉफी के साथ करेंगे…’शाहरुख खान के फ्लाइंग किस जश्न को लेकर हर्षित राणा ने किया बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts