UP News: उत्तर प्रदेश के केसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह के काफिले ने तीन बच्चों को रौंदा है। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।
सड़क पार कर रहे थे बच्चे
दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हुजूरपुर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और केसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कुचल दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहां पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर नहीं रुके करण सिंह
जिस समय यह हादसा हुआ करण भूषण सिंह का काफिला वहां पर रुका नहीं और सीधे चला गया।करण भूषण सिंह भी गाड़ी से उतरकर नीचे नहीं आए ताकि वह बच्चों का हाल-चाल जान लेते हैं। वहीं परिजनों और लोगों के अंदर काफी आक्रोश है और वह सड़क जामकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Read More-इंग्लैंड में Babar Azam ने खड़ा किया बवाल, सेल्फी लेने आए फैंस पर दिखाई गुस्सा, Video
